संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पीहर ने लगाया हत्या का आरोप
भिंड। अटेर थाना अंतर्गत ग्राम खिपोना में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शब पीएम के लिए भिजवाया और आगे की तफ्तीश शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूनम बघेल पत्नी धर्मवीर सिंह बघेल निवासी की खिपौना ने अपने घर के कमरे में रात 9 बजे साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में परिजनौ देखा । पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही मृतका ने दम तोड़ दिया । इधर पूनम के परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हमारी बेटी से काफी समय से दहेज की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर पीहर ने पुलिस में शिकायत भी है। वही पूनम अपने पीछे एक बेटी 3 वर्ष दूसरा बेटी 10 माह की छोड़ गई है। इस दुखद घटना से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बरहाल पुलिस ने सारे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके।















