Advertisement

महाकाल कोरिडोर घोटाला, सरकार ने हिंदू धर्म की आस्था पर चोट की:- श्रीकृष्ण हरि

महाकाल कोरिडोर घोटाला, सरकार ने हिंदू धर्म की आस्था पर चोट की:- श्रीकृष्ण हर

भिड़। मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार के मुखिया या यूं कहे शिवराज मामा घोटालो की सरकार बनकर रह गई है। अपने 18 बरस के कुशासन में सरकार भाजपा ने तमाम घोटालो के भ्रष्टाचार को शिष्टाचार में बदलने का बड़ी सफाई से काम किया। ये आरोप युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के सह प्रभारी श्रीकृष्ण हरि ने सचिन दुवेदी के द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान लगाए। श्री हरी ने कहा करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र भगवान महाकाल मंदिर के महाकाल लोक कोरिडोर में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार हुआ उससे हिंदुत्व का दम भरने वाली भाजपा सरकार ने हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई है। यही वजह है कि युवा कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार के काले कार नामे उजागर कर रही है। अब ये यात्रा सत्ता परिवर्तन में कारगर साबित होगी ।।

प्रेसवार्ता में भिंड परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे सचिन द्विवेदी ने कहा है भाजपा सरकार में जन समस्याओं का अंबार है जनता त्रस्त है। भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के चारो ओर शहर हो या ग्रामीण हर जगह, गलियां टूटी पड़ी है। सड़कें ध्वस्त हैं। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। लाइट की व्यवस्था है नहीं है। डीपीयां फुकी की पड़ी हुई है। सरकारी भवन धूल खा रहे हैं। कचरा भरा हुआ है। हर जगह अ व्यवस्था ही अव्यवस्था है।
इन समस्याओ से परेशान है लोग,,,,कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है जैसे बिलाद में चौकी महीनों से बंद पड़ी है। उन्होंने कहा है क्या हम किसी उमरी जैसी घटना का इंतजार कर रहे है? बवैडी में पानी की 2- 2 टंकी है दोनों में पानी बंद हैं। ये नल जल योजना के फेलुअर का प्रमाण है। किसान गायों से परेशान है। कमलनाथ सरकार में बनाई गई गौ शालाएं बंद पड़ी है। किसान झटका तार उपयोग कर रहे है अगर नही लगाए तो गाय फसल चौपट करेंगी जिससे किसान मर जाएगा। बिजली की समस्या वार्ड 2- 2, यहां तक कीकल्याणपूरा मोतीपुर में ट्रांसफार्मर तक नही है। वार्ड 3 का लाइट का फीडर देहात में जोड़ दिया गया है उसको शहर में होना चाहिये। नपा में सैकड़ों सफाई कर्मी है जबकि भिण्ड में कही भी झाड़ू नही लगती। वार्ड क्रमांक 1,2,3, में सफाई कर्मी दो दो है।फिर भी सब्जी मंडी रेलवे क्रासिंग तक गंदगी रहती है। बरसात में रोड खत्म है पानी के निकास की समस्या है। पता नहीं सड़क है भी या नही और कहा नाली है । उज्जवला योजना का लाभ कई ग्रामीण वासियों को नहीं मिला। सरोज सुरेंद्र भदौरिया कंचोंगरा जैसे लोग महीनों से योजना के लिए भटक रहे है।कांग्रेस सरकार में जमीन किसानों और गरीबों कि पट्टे की जगह उनको देने की घोषणा की थी और वो किसान आज भी दर दर भटक रहे है उनकी कोई सुनने वाला तक नहीं हैं। चरथर पंचायत के अन्तर्गत दलित क्षेत्रों के कई ग्रामों में आज भी सड़के नही बनाई गई है।
यही है भाजपा सरकार का सुशासन अब हमें जागरूक होना होगा वोटर को समझना चाहिए कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है।