Advertisement

जमीनी विवाद में नाती ने बाबा को मारी गोली। इलाके में दहशत।

जमीनी विवाद में नाती ने बाबा को मारी गोली। इलाके में दहशत,दो लोगो को पुलिस ने उठाय

भिंड। सुरपुरा थाना अंतर्गत ग्राम आकौन् में एक 65 वर्षीय वृद्ध को जमीनी बंटवारे को लेकर उसके ही नाती ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि राम लक्ष्मण पुत्र मुख्तार यादव निवासी आकौन को उसके ही नाती दिलीप ने बाबा को गोली मार दी । पुराना चला आ रहा जमीनी विवाद उस वक्त और तूल पकड़ गया जब शुक्रवार शाम 6 बजे बातों बातों में शुरू हुए तनाव ने उग्र रूप धारण कर लिया। बताया गया है एक दूसरे को बटवारे की धमकी देते हुए दिलीप ने कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही इलाके में दहशत फैल गई। अफरा-तफरी मचते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूरपुरा थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक पड़े रामलक्षण को उठवा कर जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां से पीएम कराकर बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

घटना के संबंध में दो लोगों को पुलिस ने उठाया।
जमीनी विवाद पर चली गोली से रामलक्षन की मौत के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए सुरपुरा थाना पुलिस ने 2 लोगों को घर से उठाया भी है। बताया गया है और आरोपी पक्ष के दिलीप पुत्र मायाराम को पुलिस ने उठवा लिया है। अब सख्ती से पूछताछ की जा रही है। गोली किसने चलाई यह पुलिस ने अभी साफ नहीं किया है।

20 दिन पूर्व हुआ था घरू बंटवारा
मृतक के पुत्र नागेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग जमीन को 40 साल से जोत रहे थे। वही 20 दिन पूर्व परिवार और समाज के लोगों ने बैठकर ढाई बीघा जमीन मेरे हिस्से कर दी थी। इस बात को लेकर कागज तैयार किए गए और आरोपी पक्ष के तरफ भेजे गए थे कि वह इस पर सहमति दर्ज कर अपने हस्ताक्षर कर दें। लेकिन आरोपियों ने उस पर हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन राजस्व कार्यालय से मुझे ढाई बीघा हिस्सा मिल चुका था। इसी बात से दिलीप मायाराम नाराज चल रहे थे आज उन्होंने खेत पर आने की धमकी भी दी थी।