सांसद गीता ने गौरी सरोवर का देखा सौंदर्य,कहा यहां पर्यटन की संभावनाएं प्रबल है। विकसित करे
सीएम शिवराज भी कर चुके हैं गौरी सरोवर पर दीपदान, यहां भगवान शंकर के 100 मंदिर स्थापित ह
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान एवं भारत के पीएम मोदी कार्यकाल ने 9 वर्ष पूर्ण होने पर तमाम उपलब्धियों का पिटारा लेकर महाजनसंपर्क अभियान चलाए जा रहा है। जिसमे तीर्थ दर्शन विकास यात्रा के मद्देनजर शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल गौरी सरोवर का गुरुवार उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर खूबसूरत नजारा देखा। वही उन्होंने विकास कार्यों की सराहना करते हुए गौरी सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाने की संभावनाएं व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं यहां लाकर इसको आकार देने की जरूरत है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद ने गौरी सरोवर तट पर भगवान शंकर के सोम मंदिर का जीर्णोद्धार भी देखा। वहीं सरोवर में जल स्तर का स्रोत, वृक्षारोपण, पार्क का निर्माण तथा ऐसे अनेक विकास कार्य एवं पुल का भी निरीक्षण किया।
श्रीमती शाक्य ने महाकालेश्वर मन्दिर, गणेश मंदिर, के अलावा प्रदेश सरकार एवं जन सहयोग जनभागीदारी, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से निर्मित की गई पार्कों का निरीक्षण और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ में चल रहे जनप्रतिनिधियों ने उन्हें यह भी बताया कि गौरी सरोवर में एक बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1001 दीपको जलाकर जलदान भी कर चुके हैं। इस गौरी सरोबर का निर्माण राजा पृथ्वीराज चौहान द्वारा स्थापित कराया गया है।
उन्हें यह भी बताया गया की गौरी सरोवर ओलंपिक खेल की दृष्टि से भी विकसित हुआ है। यहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नौका रेस भी खेल चुके हैं। जिन्होंने अपना नाम रोशन कर इस गौरी सरोवर को पूरे भारत में स्थापित किया यहां से निकले हुए खिलाड़ी भारत में अनेक गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं।
सांसद गीता ने गौरी सरोवर निरीक्षण उपरांत वार्ड क्रमांक 12 हाउसिंग कॉलोनी में जनसंपर्क किया। वहां विस्तृत व्यापारियों दुकानदारों से भी उन्होंने विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की।
इस महाजनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, लोकसभा प्रभारी शैलेंद्र बरुआ,भाजपा जिला अध्यक्ष,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे,विधायक संजीव सिंह कुशवाह, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी,पार्षद यशजैन प्रमुख रूप से शामिल रहे।














