ग्रह कलेश में जेठ ने बहू को मारी गोली, गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया ह
भिंड। पति की मृत्यु के बाद ससुराल से अपना सामान उठाने पहुंची बहू को उसके ही जेट में सामान् न उठा देने की धमकी देते हुए गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उठाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
दरअसल मामला फूफ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 का है जहां पुरानी गल्ला मंडी के पीछे एक 25 वर्षीय महिला को उसके ही जेठ ने गोली मार दी है। घायल महिला को जिला अस्पताल भिंड में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल महिला द्वारा बताया गया कि महिला के पति कि 2 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है जिसके कारण मैं 2 वर्ष से अपने मायके रह रही थी। गुरुवार लगभग 12 बजे महिला अपनी ससुराल फूप पहुंची और अपने घर में अपनी शादी का सामान निकाल रही थी। तभी ससुर और जेठ ने बहू को सामान निकलने से मना किया। इसी विवाद को लेकर जेठ ने महिला को गोली मार कर घायल कर दिया।
फूप पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर महिला को 108 बुला कर भिंड जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। वहीं अटेर एसडीओपी दिनेश वैस मौके पर पहुंच गए है। उन्होने बताया है की गन शॉट का मामला है जांच कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
- कथन,,,,, पति की 2 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। आज हम लोग सामान निकालने गए थे तभी ससुर और जेठ आ धम के। सामान निकालने से मना किया और जेठ ने महिला को गोली मार दी।
– आनंद जाटव परिजन
कथन,,
गन शॉट का मामला है गंभीर अवस्था में महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां डॉक्टर इलाज दे रही है। वहीं परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जो भी आरोपी होगा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
-दिनेश वैस, एसडीओपी अटेर भिण्ड















