कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग माता पिता को उतारा मौत के घाट।र
रात घटित हुई सनसनीखेज घटना से इलाके में दहश
भिंड। मौ थाना अन्तर्गत ग्राम डांग छेंकुरी में अपने घर के दरवाजे सो रहे बुजुर्ग माता पिता को उसके ही बेटे ने किसी धारदार हथियार से बार कर हत्या का दी है। रात घटित हुई इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।
गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पिता हरज्ञान जाटव पत्नी रामश्री जाटव निवासी डांग छेंकुरी अपने घर के बाहर बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात गहरी नीद में सो रहे थे। तभी उसके बेटे मंजेश ने किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे पति-पत्नी दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मौ थाना पुलिस को मिली। तत्काल पुलिस ग्राम डांग छेंकुरी गांव में घटना स्थल पर पहुंच गई।
वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंजेश मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शवों को पंचनामा बनाया शब्ग्रह भिजवाया और आरोपी मंजेश के खिलाफ मामला बंद कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इधर इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है।















