कसवा ऊमरी में लोगो को सीसीटीवी कैमरा लगवाने थाना प्रभारी ने की अपील
*कितना कारगर साबित होगी सी सी टीवी कैमरा लगवाने वाली पुलिस की पहल।
Hsarat ali
भिड़ । पुलिस महानिरीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना,पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन पर थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने उमरी कस्बे के लोगो से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पुर ज़ोर अपील की है। ताकी अपराधिक अतिविधियों को अंजाम देने वाले अपराधियों के गरेवां तक पहुंचा जा सके। प्रभारी थाना ऊमरी ने कस्बे में सोप टू सोप घूम कर व्यापारियो से किया संपर्क किया और उन्हें सी सी टी वी लगाने को प्रेरित भी किया। ताकि आरोपियों के गरेवां तक पहुंच, पकड़ा जा सके।
वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूशे एवं एस डी ओ पी अरविंद्र शाह ने भी ग्राम पंचायत सरपंच और जन प्रतिनिधियों से चर्चा की है।
यहां बता दें कि विगत दिनों 2 जून की रात लगभग 8 बजे अज्ञात बदमाश लुटेरों ने 75 वर्षीय सर्राफा व्यापारी मदन मोहन सोनी को गोली मार हत्या कर लूट लिया था। जिससे ईलाके और बाजार में सनसनी फैल गई। हालत को भांपते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया था।
तभी से पुलिस क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लेकिन लूट के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस अधिकारियों को कुछ हांथ नहीं लगा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस को आईना दिखाने तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।
इधर पुलिस का कहना है कि सी सी टी वी फुटेज में साफ कुछ नजर नहीं आ रहा है! अब देखना यह होगा कि जन सहयोग से लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे किसी भी घटनाओं के लिए कितने कारगर साबित होते हैं।













