Advertisement

रेत के अवैध भंडारण पर कई थाना क्षेत्रों में पुलिस,माइनिंग राजस्व की सयुक्त बड़ी कार्यवाही।

रेत अवैध भंडारण पर कई थाना क्षेत्रों में पुलिस,माइनिंग राजस्व की सयुक्त बड़ी कार्यवाही,किया 360 घनमीतर रेत जप्त

भिड़। राजस्व, माइनिंग एवं पुलिस की टीम ने तीन थाना क्षेत्रों पर रेत की अवैध भंडारण पर कार्यवाही करते हुए सैकड़ों घन मीटर रेल जप्त किया है। अचानक हुई इस कार्यवाही से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुशे के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भंडारण पर कार्रवाई अभियान के तहत रविवार पूनम थापा मा्हिला अपराध डीएसपी प्रभारी हेड क्वार्टर डीएसपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी भारौली अनीता गुर्जर मय बल एवं माइनिंग अधिकारी जिला भिंड व राजस्व अधिकारी संयुक्त टीम द्वारा भारौली में अवैध रेत माइनिंग की सूचना मिल रही थी। सूचना पर माइनिंग, विभाग टीम के साथ पुलिस ने सयुक्त रुप से दबिश दी। जिसमे भारौली थाना प्रभारी के अलावा माइनिंग अधिकारी,आर आई पटवारी को सूचना देकर संयुक्त रूप से एक साथ मुसावली खदान पहुंचे और दबिश दी। जहा अवैध रेत डंप कार्यवाही प्रचलन जारी था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पूरा डंप रेत जप्त किया गया है।

*360 घन मीटर रेत का अवैध भंडार जप्त!*
रेत की अवैध भंडारण पर संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम मुसावली खदान से अवैध रेत भंडारण मुसावली क्षेत्र मे 70 घन मीटर,भारौली में 70 घनमीटर, गोरम में 220 घन मीटर अवैध रेत भंडारण पाया गया है। इस पर माइनिंग अधिकारी द्वारा प्रकरण कायम कर जप्ति की कार्यवाही की गयी।