नप कर्मचारियों की लापरवाह,,,,?
लाडली बहना कार्यक्रम में बहनों ने स्टेंडिन हो कराई उपस्थिति दर्ज। और सीएमओ कुर्सी पर लदे रहे !!
भिंड। नगर परिषद मिहोना में लाडली बहना योजना प्रोग्राम में शामिल होने पहुंची बहनों को खड़े होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। सीएमओ सिंहासन पर आसीन ये पूरा नज़ारा देखते रहे।
ये आरोप लगाते हुए नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने इसे बहनों के साथ खिलवाड़, लाडली बहना योजना को पलीता बताया। सुबह से शाम हो गई न कुर्सी आई न स्टॉल और पूरा प्रोग्राम निपटा दिया गया। इस पूरी घटना क्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सीएमओ ने प्रोग्राम को व्यवस्था पूर्ण बताया।
प्रदेश के मुखिया शिवराज मामा भले ही अपनी बहनों की लिए व्यवस्था की लिए दुरुस्त बयानबाजी करते रहे हो लेकिन कर्मचारियों का लापरवाही पूर्ण रवय्या योजना की वली चढा रहा है। 10 जून को लाडली बहना योजना के तहत खातों में आने वाली महिला सम्मान निधि के प्रोग्राम के दौरान खड़े रहकर अपने अकाउंट में पैसे आने बारी का इंतजार करना पड़ा। वहां नटेंट था अपर्याप्त कुर्सी नगर परिषद सीएमओ महेंद्र सिंह ने कहा मैंने 70 कुर्सियों का इंतजाम किया था संख्या से अधिक महिलाएं आ गयी। लगभग 6 घंटे के प्रोग्राम में सीएमओ नगर परिषद कुर्सी पर बैठे रहे। लेकिन बहने बिना कुर्सी खड़ी देखी गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो पराशर कर्मचारी लापरवाही की तरफ इशारा कर रहा है जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाह निकल कर सामने आ रही है। वहीं नगर परिषद मिहोना के पूर्व अध्यक्ष संतोष दादा ने आरोप लगाते हुए कहा है। सरकार की तरफ से टेंट लगाने की व्यवस्था करानी थी जबकि सीएमओ नगर परिषद ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने 25- 30 संख्या बैठक व्यवस्था के हॉल में सारी महिलाओं को भरा दिया जिससे उन्हें खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
कथन,,,,,
महिलाएं 80 से अधिक आई थी मैंने 70 कुर्सियों की व्यवस्था की थी। जो खड़ी रही उन्होंने खड़े लेकर प्रोग्राम को देखा है। बाकी सब अवस्थाएं ठीक रही।
– महेंद्र सिंह सीएमओ,नगर परिषद मिहोना।














