कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का 7वा दिन,,,
कांग्रेस ने जो कहा वह किया है जो कहती है वह करती है :-द्विवेदी
Hasrat ali
भिंड :- एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस परिवर्तन यात्रा इन दिनों रंग ला रही है। जिसमे बहुत से राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो रहे है। भिंड विधानसभा में इस परिवर्तन यात्रा का आज सातवां दिन रहा। वार्ड कर्मांक एक अटेर रोड से शुरू हुई कांग्रेस परिर्वतन यात्रा में राष्ट्रीय सचिव एवं चम्बल संभाग प्रभारी शिव भाटिया, मध्य प्रदेष नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, शहर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार देसलेहरा,NSUI के अंकित तोमर ने उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों को समझाया और लोगो से जनसम्पर्क किया। वही शिव भाटिया ने भाजपा की करनी और कथनी में अंतर गिनाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के पांचो वचन वचन है नंबर एक 100 यूनिट बिजली मांफ और 200 यूनिट हाफ। दूसरा 1500₹ हर महीने नारी सम्मान। तीसरा 500₹ में घरेलु सिलेंडर। तीसरा ओल्ड पेंशन स्कीम को लागु करेंगे। पांचवां किसानो का कर्ज मांफ होगा। इन पांचों वचनों के साथ कांग्रेस के साथ है।
इसका अलावा एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक सचिन द्विवेदी ने कहा की भाजपा मतलब भ्रस्टाचारी सरकार है। भाजपा सरकार नशा व्यापार रोकने, खनन माफिया, दबंगई रोकने में असफल है।
















