आप जिला कार्यालय पर विधानसभा मीटिंग
भिंड। राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के पधाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को 25 जून पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एवं पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की ग्वालियर में होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए।आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया। कि निर्देश उपरांत जिलाध्यक्ष श्रीजोशी ने सभी पधाधिकारी कार्यकर्ताओं को आम जनता से डोर टू डोर संपर्क करके ग्वालियर में होने वाली महारैली के आमंत्रण पत्र देने के लिए के शख्त निर्देश दिए है। इस के लिए विधानसभा लेवल पर भी टीम का गठन किया गया है। आम आदमी पार्टी के पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता हर गांव हर वार्ड में जाकर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगें। जिसमें भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यों का अंतर स्पष्ट करके जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।
वही पार्टी महारैली में एक लाख लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है।














