Advertisement

हवा की रफ्तार ने खोली सरकार की पोल, मूर्ति निर्माण कंपनी के खिलाफ न्यायाधीश करें जांच।

हवा की रफ्तार ने खोली सरकार की पोल, मूर्ति निर्माण कंपनी के खिलाफ न्यायाधीश करें जांच

भिंड। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने खोल दी भाजपा सरकार की भ्रष्टाचारी की पोल, सरकार ने डंपर घोटाला व्यापम घोटाला पीएम घोटाले जैसी शिकायतों पर लोगों ने विश्वास नहीं किया जब देवताओं के साथ में भी सरकार भ्रष्टाचारी करने लगे ऐसी सरकार को क्या कहेंगे। ये बात लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने बीटीआई रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में कहीं। एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जबाब दे रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह, मनोज देपुरिया, मीडिया प्रभारी डॉ अनिल भारद्वाज भी साथ थे।
उन्होंने कहा महाकाल की नगरी में महालोक घोटाला हुआ है। सरकार ने भगवान को धोखा दिया हैं, इंसान को ये क्या छोड़ेंगे। ऐसा कर शिवराज सरकार ने बड़ा पाप किया है।

इस के अलावा घोटाले बाजों को क्लीनचिट देकर शिवराज ने खुद को घोटाले का ‘सूत्रधार साबित किया है। जबकि इस का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था, इधर घोटाले पर नेता की चुप्पी भूमिका पर सवाल खड़े करती है
उन्होंने कहा है घोटाले की उच्च स्तरीय जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से करायी जाये।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा है जब पाप का घड़ा भर ता है, तो भगवान स्वयं माया रचकर पाप का भंडाफोड़ कर देते हैं, गौर तलब है कि गुजरे रविवार उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में जिस दिन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली यानी तेज आंधी या तूफान नहीं माना जा सकता, फिर भी देव प्रतिमाएं चटक गईं जिस स्वम पीएम मोदी उद्घटित किया था। महाकाल लोक की भ्रष्टाचार से बनायी गई मूर्तियां गिर गयी। श्रद्धालु जानते हैं कि इससे हिन्दुओं की आस्था के केंद्र भगवान महाकाल के विग्रह और मुख्य मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन महाकाल की कृपा से शिवराज मामा के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ जरूर हो गया है।

बताना मुनासिब होगा अक्टूबर 2022 में जिस महाकाल लोक का उद्घाटन मंत्री ने किया था। उसी के लिए पर्याप्त पैसा देने से भाजपा ने मना क्रिया।
, बजरंगवली के भक्त कमलनाथ प्रसन्न होकर पवन पुत्र हनुमान जी के हवा चलाकर कर सारी सच्चाई मुख्यमंत्री कमलनाथ के समाने उजागर कर दी। सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह को अपने पाप छुपाने के लिए प्रेसवार्ता करके यह बताना पड़ा कि महाकाल लोक के भव्य निर्माण का संकल्प कमलनाथ का था। इसी प्रेसवार्ता में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया और इस बात को उन्होंने जोर देकर पत्रकारों से कहा।

आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम महाकाल लोक घोटाले में भाजपा के कारनामों को मप्र की जनता तक लेकर आये हैं। सिलसिलेवार इन तथ्यों को जानने पर सबको पता चल जायेगा महाकाल की महिमा का भव्य निर्माण करने का संकल्प कमलनाथ जी का ही था। महाकाल लोक के नाम पर खुद का प्रचार करने और घोटाला करने का संकल्प कमीशनराज मामा का
महाकाल लोक में ये घोटालों के लेकर तथ्य हैं।

*तब कमलनाथ ने बढ़ाई राशि,,,।*

4 सितम्बर 2018 को निविदा क्रमांक 52/ यूएससीएल 1819 तत्कालीन शिवराज सरकार ने योजना बनायी, जिसकी अनुमानित लागत 97 करोड़ 71 लाख रुपये थी। कमलनाथ सरकार के आने के बाद कमलनाथ ने इस राशि को अपर्याप्त मानते हुये राशि को बढ़ाकर 300 करोड़ रु. स्वीकृत किये। कार्यादेश 7 मार्च 2019 को कांग्रेस सरकार द्वारा जारी किया गया।
*मूर्तियों की होनी चाहिए गुणवत्ता,,।*

एफआरपी की प्रतिमाओं की मजबूती के लिए आंतरिक लोहे का ढांचा बनाया जाता है, जो महाकाल लोक की प्रतिमाओं में नहीं बनाया गया। प्रतिमाओं के निर्माण में उपयोग की जाने वाली नेट की मोटायी 1200 से 1600 ग्राम जीएसएम की होना चाहिए, किंतु महाकाल लोक में स्थापित की गई प्रतिमाओं में 150 से 200 ग्राम जीएसएम की ही चाईनीज नेट उपयोग की गई। प्रतिमाओं को बिना बेस (फाउंडेशन) के 10 फीट ऊंचे पेडिस्टल पर सीमेंट से जोड़ा गया। यही कारण है 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की हल्की रफ्तार से चली हवा में ही प्रतिमाएं गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।
*शर्तों का नही रखा ध्यान,,,,!*

निविदा की शर्त क्रमांक 2 जो कि पृष्ठ क्रमांक 107 पर अंकित है, में स्पष्ट निर्देश हैं कि मूर्तियों की गुणवत्ता की जांच हेतु कार्यस्थल पर ही प्रयोगशाला स्थापित करनी होगी, जो कि नहीं की गई। यदि इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों का परीक्षण प्रयोगशाला में किया जाता तो प्रतिमाएं न गिरती और न ही खंडित होतीं। वही11 अक्टूबर 22 को प्रमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकाल लोक का आनन-फानन में उद्घाटन किया और घोषणा की थी कि ये मूर्तियां न कभी गिरेंगी और न ही कभी बदरंगी होगीं।

*गारंटी में थी मूर्तियां,,,!*
इस दावे को चुनौती देते हुये ठीक एक माह बाद दिनांक 24 नवम्बर 2022 को स्मार्ट सिटी प्रशासन ने पीयू कलर्स बेदरकोट प्रायमर आदि का 96 लाख रू. का टेंडर निकाला, जबकि उक्त मूर्तियां तीन वर्ष की गारंटी अवधि में थीं। मूर्तियों के इतने कम समय में बदरंग होने की बजह निविदा शर्त के अनुसार मूर्तियों की घिसाई न होना और प्रायमर तथा बेदरप्रूफ पीयू रंग का पर्याप्त इस्तेमाल न होना है। मूर्तियों में जब साधारण रंग लगाया जाता है तभी वे बदरंग होती हैं। सवाल यह उठता है 24 नवम्बर 2022 के टेंडर के माध्यम से खरीदी गई सामग्री कहां गई। उसका उपयोग क्यों और किसलिए नहीं हुआ और क्या उक्त टेंडर के माध्यम से कागजी खरीदी की गई, यह जांच का विषय है।

*निर्माण लागत में अंतर,,,,,!*
उज्जैन शहर में ही एक ही तरह की एक ही ठेकेदार द्वारा लगायी गई मूर्तियों के निर्माण की लागत में व्यापक अंतर सामने आया है। उज्जैन के स्थानीय सिंधी समाज द्वारा 25 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण 4 लाख 11 हजार रु. में करवाया गया। जबकि महाकाल लोक में 15 फीट ऊंची प्रतिमा का भुगतान 10 लाख 2 हजार रू. किया गया। साधारण गणित के आधार पर 15 फीट ऊंची प्रतिमा की कीमत अधिकतम। कायदिश की शर्त क्रमांक 2 के अनुसार प्रतिमाओं की डीएलपी (डिफेक्ट लायवेंटी पीरीयड) तीन वर्ष होने के कारण क्षतिग्रस्त मूर्तियों को महाकाल लोक के एक कौने वर्जित माना जाता है। है। जबकि खंडित मूर्तियों को धर्मक्षेत्र में स्थापित करना वही उज्जैन कलेक्टर ने पांच-सात दिनों में ही मूर्तियों की पुर्नस्थापना की घोषणा की गई, जिससे स्पष्ट है कि खंडित मूर्तियों को ही जोड़तोड़ कर पुर्नः स्थापित किया जायेगा ।

महाकाल लोक की भव्यता जिसे कमलनाथ आध्यामिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाना चाहते थे, की आड़ में वर्तमान भाजपा सरकार ने दर्शनार्थियों से कई प्रकार के शुल्क वसूलकर महाकाल मंदिर में ही अव्यवस्थाओं का बोलवाला कर दिया है। आम श्रद्धालु जिससे अपने आप को ठगा महसूस करता है ।

एक महिला महामण्डलेश्वर के साथ भस्म आरती के दौरान बदसलूकी हुई। जिस कारण उन्हें प्रेसवार्ता लेकर भविष्य में भस्म आरती में न आने का संकल्प लेना पड़ा। प्रशासन की इस मनमर्जी से महाकाल महत्म्य का भी नुकसान हुआ है। रात्रि 10 बजे के बाद श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाते। स्थानीय श्रद्धालु लंबे समय से अपने लिये अलग दर्शन की व्यवस्था की मांग कर रहे है।

जिससे हमारा स्पष्ट कहना है कि कमलनाथ की मांग के अनुसार हाईकोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से महाकाल लोक घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करायी जाये, ताकि अपराधियों और पापियों को दंड दिया जा सके। सनातन धर्म को मानने वाले प्रदेश के जनमानस की आस्था को पहुंची चोट पर मरहम लगाया जा सके।