Advertisement

सर्राफा व्यापारी की हत्या कर लूटे जेवरात से भारे बेग, घटना के बाद से इलाके में दहशत। 

सर्राफा व्यापारी की हत्या कर लूटे जेवरात से भारे बेग, घटना के बाद से इलाके में दहशत। 

भिड़ मुख्यालय से 15 किमी दूर थाना ऊमरी कस्बे में रात लगभग 8 बजे एक 75 वर्षीय सराफा व्यापारी को बाइक सवार बदमाशो ने उस वक्त गोली मार कर लूट लिया जब वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। दरवाजे पर पहुंचते ही चार हमलावरों ने कट्टे से गोली मार दी और जेवर से भरे दो बैग हांथ छुड़ा कर मौके से फरार हो गए। व्यापारी मृतक मदन मोहन सोनी पुत्र रामचंद्र सोनी निवासी पुस्तक बाजार भिंड हाल उमरी के बेटे दिलीप कुमार सोनी पुलिस को बताया। हमलावारों ने पिता मदन मोहन पर चाकू से भी वार किए है। तब उन्होंने बैग छोड़ा। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ऊमरी थाना प्रभारी एम एस सिकरवार ने घायल को उठवाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद व्यापारी को मृत घोषित कर दिया व्यापारी के मौत की खबर सुनते ही परिवार के साथ इलाके में मातम छा गया इधर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाल ते हुए लुटेरे आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर क्षेत्र की तलाशी शुरू कर दी है।
वही व्यापारी के हाथ से छुड़ाए गए दो बैगो में कितनी नगदी और जेवरात है। यह अभी पुलिस कंफर्म नहीं कर पाई है। वहीं मृतक के बेटे दिलीप ने बताया कि पिता रोज शाम को दुकान के सारे जेवरात उन दोनों बैगों में भर कर दुकान बंद की और डेली बैग में सामान लेकर घर आते थे।