विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेस सड़कों पर,सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी कर किया बिजली घर का घेराव। सौंपा एसटीएम को ज्ञापन। दी 15 दिवस की मोहलत
*समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।
Hasrat ali
भिंड। जिले में व्याप्त विद्युत समस्या ओं को लेकर शुक्रवार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने दो सैंकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ बिजली घर का घेराव कर संयुक्त रूप से कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व वर्तमान शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में महाप्रबंधक मध्य प्रदेश विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक सीएस भगेड़ी एसटीएम भिंड को सौंपा ज्ञापन।
12 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए पीसीसी डेलीगेट एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड के पिंकी भदौरिया एवं शहर ब्लॉग कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने कहा है कि जिले में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाये,नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
इस दौरान वरिष्ट कांग्रेसी डॉ राधेश्याम शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवासीश जरारिया। जिला उपाध्यक्ष राम हर्ष सिंह,कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज, मनोज देपुरिया,विवेक पचौरी,आशुतोष शर्मा,अजय जैन, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा भदौरिया,कृष्णा कुशवाह ,सरोज धाकड़ ,इस्मिता शर्मा ,नीलम भदौरिया जानकी,शिवशंकर सिंह,चेतन शर्मा, अरविंद्र सोनी,अशोक जैन,श्रीकृष्ण नरवरिया,आदि शामिल रहे।
उन्होंने कहा है कि पुरानी पड़ी विद्युत लाइनों को बदल कर नवीनीकरण करे।
ताकि जर्जर विद्युत लाइन से कोई बड़ी दुर्घटना न हो। प्रतिदिन ट्रांसफर खराब हो रहे है इनको दुरुस्त किया जाए ।इसके अलावा ट्रांसफर बदलने के नाम पर लाखों की भ्रष्टाचार की जा रही है ये बिल कुल बंद होना चाहिए। इतना ही नहीं हाइड्रिया के नाम पर कंपनी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है जो सरासर गलत है।शहरी क्षेत्र में औसतन बिल आंकलन के आधार पर जारी करना बंद करे। विद्युत मीटरों को लगाया जावें तथा आंकलित खपत के बिल दिये जायें।
अध्यशो ने यह भी आरोप लगाया हैकि भाजपा नेताओं के कहने पर ट्रांसफार रखने की कार्यवाही की जा रही है। बंद होनी चाहिए। नियमानुसार समस्या के आधार पर ट्रांसफर रखे जाएं। विद्युत लाइन पर अधिभार शुल्क उपभोक्ता पर लगाया जा रहा! वार्ड नंबर 27 की, खिरकिया मुहल्ला,वयों का ट्रांसफर बदलने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर ग्वालियर से आते है, जो काफी हल्के ट्रांसफार्मर है। लगते ही आयेदिन फूंक जाते है ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणजन डीपी लेने आते है जिनमे लगभग 3 से 4 हजार रूपये खर्च हो जाता है, उक्त डीपियों का कार्य विद्युत विभाग के द्वारा किया जाये। भाजपा मंत्री एवं विधायक के कहने पर डीपी फ्री रखी जाती है, तथा ग्रामीणजन को डीपियां नही मिलती है। आम नागरिक विद्युत बिल जमा करता है फिर भी उसको डीपी नही दी जाती है। फीडरों पर कर्मचारी है, जो लोकल के है उन लड़कों को हटाकर अन्य कर्मचारियों का फेरबदल करें। ग्राम में पार्टी बंदी होने कारण विद्युत नही मिल पाती है। इन सारी समस्याओं की मांग करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को चेताया है यदि 15 दिवस के अंदर समस्या का निदान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर आकर करेगी उग्र आंदोलन।














