Advertisement

पेड़ पर लटकी मिली 40 वर्षीय किसान की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पेड़ पर लटकी मिली 40 वर्षीय किसान की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भिंड। देहात थाना अंतर्गत ग्राम मुरलीपुरा मोड़ के नजदीक ग्राम जवाशा में गुरुवार दोपहर एक पेड़ से 40 वर्षीय किसान के खुदकुशी का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया और परिजनों से बात की तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। देहात थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह के अनुसार मुरली पूरा मोड़ पर घर से कुछ ही दूरी पर हार (बीहढ़) मे फंदे पर झूलता हुआ एक अधेड़ किसान का शव देखा गया था। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचा हूं। प्रथम दृष्टया संदिग्ध परिस्थितियों में मौत लगती है। शव उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया है। आगे परिजनों से पूछताछ कर रहा हूं तथ्य निकल कर सामने आएंगे,तब स्थिति साफ हो पाएगी।
वही मृतक के परिजनों ने हत्या के आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।