Advertisement

पत्नी से प्रताड़ित होकर पति फांसी पर झूला।

पत्नी से प्रताड़ित होकर पति फांसी पर झूला,परिजनों ने लगाय हत्या का आरोप

भिंड। सिटी कोतवाली अंतर्गत आर्य नगर में एक 38 वर्षीय युवक ने पत्नी से परेशान होकर फासी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया,
हेड कांस्टेबल अभिदेश चौहान से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद जैन पुत्र विमल जैन उम्र 38 वर्ष निवासी आर्य नगर ने अपने घर के कमरे में चादर से फांसी का फंदा बना पंखे में लटक कर खुदकुशी कर ली है। वहीं मृतक के चाचा सनत कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि मेरा भतीजा अरविंद बुधवार रात ग्वालियर महिला थाना से तारीख कर लौटा था। क्योंकि उसकी पत्नी मंजू ने उस पर किसी बात को लेकर मामला पंजीबद्ध करा दिया है। जिस पर ग्वालियर थाने से फोन आया था। सो तारीफ करने वह महिला थाना एवं परामर्श केंद्र भी गया था। वहां से आने के बाद रात 9 बजे चुप होकर अपने कमरे में चला गया। खाना भी नहीं खाया। रात 1 बजे कमरे की लाइट बंद होने पर हम लोगों को शक हुआ। जंगले से झांककर देखा तो फांसी के फंदे पर झूल रहा था अरविंद। डायल 100 को फोन किया 1 घंटे तक नहीं आई तो हमने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छाया है।
मृतक के चाचा सनत कुमार ने यह भी बताया कि अरविंद की पहली पत्नी से डिबोस हो गया था। वही आठवां पहले दूसरी पत्नी मंजू से उसका मंदिर में विवाह कराया गया था। जिस पर एक छै साल का बेटा और एक आठ साल की बेटी है। गुजरे दो माह से उसकी पत्नी मंजू ग्वालियर में रहने का दबाव बना रही थी। लेकिन अरविंद अपने बहन मां को छोड़कर जाना नहीं चाहता था कि घर के भरण-पोषण का मात्र एक यही आसरा था। मां एसबीआई बैंक के सामने बीड़ी बंडल सिगरेट की दुकान लगाती है। जिससे गुजारा नहीं चलता अरविंद टमटम चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसमें एक बहन की शादी कर ली थी उसके पास दो बहने हैं। एक छोटी बहन का विवाह होना की तैयारी चल रही है। लेकिन तभी यह घटना घटित हो गई।