Advertisement

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर युवक की घटनास्थल पर मौत।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर युवक की घटनास्थल पर मौत।

भिंड। फूफ थाना अंतर्गत देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक यूपी से ग्राम चिलौंगा शादी समारोह में शामिल होने फूफ थाना अंतर्गत गांव में आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया, मामला लिया जांच में।
चौकी पुलिस ओम किशोर मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार वरुण चौहान पुत्र हरीश चौहान निवासी ग्राम बांसबाड़ा, थाना अतरामपुर जिला आगरा उत्तर प्रदेश फूफ थाना क्षेत्र ग्राम चिलौंगा शादी समारोह में शामिल होने आया था। वही देर रात कुछ काम से वह फोर व्हीलर से सुरसुरा बेरियल के समीप गया हुआ था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी युवक के सिर में चोट आने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार मंगलवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। बरहाल पुलिस ने पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है घटना पर तफ्तीश शुरू कर दी है।