कांग्रेस के झूठे वादों में न आएं महिलाएं:- देवेंद्र नरवरिय
लाडली बहना योजना के लिए महिला मोर्चा ने सीएम को कहा धन्यवाद।भिड़। भारतीय जनता पार्टी से महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया के साथ जिला अध्यक्ष आभा जैन ने सम्राट होटल में संयुक्त रूप से पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कांग्रेस महिलाओं को नारी सम्मान योजना के नाम पर झूठे फार्म भरा कर भ्रमित कर रही है।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा लाडली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी उनके सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी।प्रदेश के मुखिया शिवराज चौहान ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मैं जिले की बहनों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं आभार प्रकट करते हैं। वहीं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया ने पत्रकारों से कहा कि जियो लाड़ली बहना बढ़ चलो लाड़ली बहना लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की बहनों के सौभाग्य का उदय हुआ है।
10 जून से प्रदेश भर में पंजीकृत 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों में से पात्र बहनों को उनके एकाउंट में हर महीने 1000 रुपये मिलने लगेंगे। इतनी बड़ी संख्या में बहनों का पंजीकरण नीतियों और हमारी नीयत के प्रति प्रदेश की माताओं-बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों के जीवन में बदलाव का नया अध्याय लिखेगी। इस योजना से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार आएगा, साथ ही महिलाओं में बचत की प्रवृत्तिबढ़ेगी।
लाड़ली योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी। इसके अलावा सभी ग्रामों में लाड़ली बहना सेनाएँ बनेगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य शामिल की जाएंगी।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। संपत्तियाँ बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हो रही हैं। वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजाति, बेगा, सहरिया और भारिया के लिए 1000 रूपये मासिक प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई थी। इस राशि से महिलाएँ घर में फल, दूध, सब्जी आदि खरीदने का कार्य कर सकती हैं प्रतिवर्ष 300 करोड़ रुपए की मिल रही सहायता महिलाओं के सम्मान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।
शराब अहातों को बंद किया जाना, इस कड़ी में लिया गया एक बड़ा निर्णय है।
बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाएगी ताड़ली बहना योजना 23 से 60 वर्ष आयुवर्ग की बहनों को इस योजना में मिलेंगे प्रतिमाह 1 हजार रुपए। विवाहित महिलाओं के साथ-साथ कल्याणी, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनों को भी मिलेगा । योजना अंतर्गत हुए 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पंजीयन ।
10 जून को जमा होगी बहनों के बैंक खातों में पहली किस्त। इस राशि का उपयोग बहनें स्वयं और परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकेंगी।महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की क्रांति का आगाज मप्र से हमारा लक्ष्य- महिलाओं का समग्र सशक्तिकरणवर्ष 2023-24 के बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए रिकॉर्ड 1 लाख 2 हजार 976 करोड़ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए रखे गए 8 हजार करोड़ रुपए। • मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम करने का लक्ष्य। • स्व-सहायता समूहों की सदस्य संख्या को 46 लाख से बढ़ाकर 65 लाख तक ले जाने और हर
समूह की आमदनी न्यूनतम 10 हजार रुपए प्रतिमाह करने का लक्ष्य।उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस राज मेंअसहाय नारी समाजबेटियां बोझ थी, लिंगानुपात बदतर था। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे।कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद थे।
महिलाएं घर से नहीं निकलती थीं, चुनाव नहीं लड़ती थीं। प्रसव के समय अधिकांश महिलाएं काल के गाल में समा जाती थीं।
बेटियों का विवाह गरीबों के लिए बोझ बन गया था। महिलाओं की जिन्दगी कष्ट का पर्याय थी। न रोजगार के अवसर थे न निर्णय लेने की ताकत | महिलाओं का स्वास्थ्य और पोषण था दरकिनार
बाल विवाह की दर 57 प्रतिशत से अधिक थी।महिला सशक्तिकरण के हमारे मंत्र-
महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक सशक्तिकरण।बेटी का जन्म- अभिशाप नहीं, वरदान बने। उदासी नहीं, उत्सव बने। बेटी और उसकी माता स्वस्थ और सुपोषित हो।बेटी को अच्छी शिक्षा मिले।बेटी का ब्याह करने में किसी प्रकार की बाधा न आए। महिलाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के पूरे अवसर मिलें।महिलाअपराध की रोकथाम कर उनके सम्मान और सुरक्षा पर कोई आंच न आने दी जाए।
महिलाओं और बेटियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो और उन्हें पुरुषों की तरह बराबरी से आगे बढ़ने का अवसर मिले।
परिवार के मामलों में निर्णय लेने में वे भी सहभागी बनें।सशक्त नारी सशक्त समाज स्थानीय निकाय चुनाव एवं शिक्षक भर्ती में 50% पुलिस की नौकरियों में 30% तथा अन्यभर्तियों में 33% आरक्षणदिया गया है अकेले इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में स्व-सहायता समूहों की 17 हजार से अधिक बहनेचुनाव जीती हैं।
पत्रकार वार्ता में श्रीमती भदौरिया ने कांग्रेस की झूठी बातों को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा महिलाओं से बोले गये झूठमध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 2018 चुनाव से पहले कहा था कि प्रति सिलेंडर ₹100 कम किया जाएगा! इसमें भी कांग्रेस ने महिलाओं को ठगा। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में 500 रू. का सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवाया गया।छत्तीसगढ़ में घरेलू सिलेंडर का मूल्य 1174 रू.राजस्थान में घरेलू सिलेंडर का मूल्य 1140 रू. महिलाओं के साथ शराबबंदी का वादा करके शराबबंदी नहीं किया गया।महिलाओं की सुरक्षा के लिये तिरंगा आटों चालू नहीं किया गया। महिलाओं को 1500रू सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं दिया गया। महिला समूह पर जो 1200 करोड़ का ऋण चुकाने का वादा किया गया था जिसमें मात्र 12 करोड़ ही चुकाया गया।
प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को रोकने का दावा कियागया था इसके विपरीत महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है।कॉलेज में बच्चियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया था। नहीं हुआ ।महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट का काम छिन लिया गया।कांग्रेस के द्वारा नारी सम्मान की बात उनके षड्यंत्र पत्र का हिस्सा ना बने, पूर्व में भी तंदूर कांड से लेकर सरला मिश्रा रचने वाली कोई और नहीं कांग्रेस पार्टी ही रही है, कांग्रेस के लिए महिला सजावटी वस्तु और टंच माल है।उन्होंने कहा कि इस बार फिर से आप बहनों का आधार कार्ड लेकर कांग्रेस आपके बैंक खाते और सिम कार्ड लेकर आपको साइबर फ्रॉड की ओर धकेल रही है आप सभी बहनों से आग्रह है कि कांग्रेस के झूठ में न फंसे और अपना कोई भी गोपनीय दस्तावेज और खास तौर पर आधार कार्ड षड्यंत्र कारी कांग्रेस के नेताओं के हाथ में ना दें।भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की लाडली बहना योजना के माध्यम से हर समाज की महिलाओं को लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि 9 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हो रहे हैं 30 मई से 30 जून तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है ना कोई विकास का वजन है मां तो झूठ बोलने में माहिर है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन नेसंगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रतिवेदन पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया आंगनबाड़ी परिवार मिलन एक जून से प्रारंभ होकर 3 जून तक चलेगा, लखपति दीदी स्वागत संपर्क अभियान 1 जून से 13 जून तक, स्व-सहायता की बहनों के बीच संपर्क 7 जून से लेकर 9 जून तक, नव मतदाता युवती सम्मेलन 18 जून से 19 जून तक जिले के सभी 26 मंडलों में आयोजित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठअभिभाषक विधानसभा संयोजक मेहगांव मायाराम शर्मा एडवोकेट, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट नीलम भदौरिया, जिला महामंत्री आरती पाठक जिला महामंत्री संगीता कौशल जिला उपाध्यक्ष विनीता सोनी महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष शेरू पचौरी प्रमुख रूप से शामिल हुए।














