Advertisement

पिछाड़वर्ग,अनुजाति,अल्पसंख्यक समाज को संगठित होने का समय है:- जयश्रीराम।

*पिवर्ग,अनुजाति,अल्पसंख्यक समाज को संगठित होने का समय है:- जयश्रीराम।
*31 मई को होगा बघेल पाल समाज विशाल रैली का आयोजन।

भिण्ड- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती के अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन। इकतीस मई को। पिछड़ा वर्ग अनुo सूचित जाति एवं अल्पसंख्यक समाज को संगठित होने का समय आ गया है। ये उद्गार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कॉन्ग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ बघेल पाल समाज के प्रदेश संरक्षक जय श्रीराम बघेल एवं कांग्रेस समन्वयक प्रकोष्ठ बघेल पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश बघेल ने संयुक्त रूप से व्यक्त किए। वे बांके बिहारी मैरिज गार्डन हैवदपुरा में आयोजित पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने मंचसीन कांग्रेसियों के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है चर्चा का उद्देश बघेल पाल समाज को अपना गौरव मयी इतिहास की जानकारी देना है। इतिहास का अध्ययन करने से ज्ञात होता है कि बघेल पाल वंश में 19 राजा हुए उनका कार्य काल स्वर्णनिम काल रहा है। इसके अलावा चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक,महान गायिक तानसेन बघेल कुल में पैदा हुए।

लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 298 जयन्ती है उनका जन्म 1725 में हुआ था उनकी माँ मुर्शला पिता नानकोजी था। लोकमाता की शादी खांडेराव होल्कर के साथ हुई लोक माता के पुत्र मालेराव होल्कर पुत्री मुक्ता पैदा हुई। वही सन् 1774 में खांडेराव होल्कर एक युद्ध में शहीद हो गये लेकिन जब अहिल्याबाई सती होना चाहती थी तब उनके ससुर मल्लाराव होल्कर ने उनको समझाया और वे मान गयी और राजकार्य का संचालन करने को तैयार हुईं।
लोक माता ने शिक्षा, धार्मिक क्षेत्र एवं अन्य जन कल्याणकारी कार्यक्रम कराये है इसी लिए आज भी उनकी कार्य शैली प्रासांगित है।

इसके इलावा बघेल पाल समाज में मुख्यमंत्री देवराज अर्स, भूपेश बघेल एवं सिद्वा रमैया ने समाज का गौरव बडाया है। सांसद बंशीधर धनगर, राजाराम पाल, चन्द्रप्रभा अर्स, चेनाबडियार वर्तमान में केन्द्र में मंत्री एसपीसिंह बघेल निर्वाचित हुए। इसके अलावा भी हमारे समाज के कई राज्यों में विधायक भी है। बघेल पाल समाज ज्योतिराव फुले, डॉ० भीमराव अम्बेडकर, बीरांगना अवन्ती बाई, दुर्गादास राठौर, पैरियार रामास्वामी नायकर एवं अन्य महापुरूषों की जयन्ती एवं पुण्यतिथि में शरीक होकर भाईचारा पैदा कर रहा है। इस लिए सर्व समाज को दि0 31 मई को होने वाली विशाल रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया है।

*पांचों विधानसभा से आ रहे हैं वाहनो में लोग।*

बघेल पाल समाज की रैली में पांचों विधानसभा से आ रहे है लोग। जिले भर के सभी वाहन लगभग 10:30 बजे से चलकर 1:30 बजे पुरानी गल्ला मण्डी भिण्ड में पहुंचेगें। मेहगांव विधानसभा के वाहन सीआरटी पैलेस वनखण्डेश्वर रोड मेहगाँव में एकत्रित होकर रैली सदर बाजार होती हुई मुरैना ग्वालियर तिराहे से भिण्ड के लिए प्रस्थान करेगी।

विधानसभा भिण्ड के वाहन फूले का पुरा, नयागॉव, मुहण्ड ऊमरी होते हुए भिण्ड पहुंचेगें। लहार विधानसभा के वाहन लहार से चलकर भिण्ड पहुंचेगें। अटेर विधानसभा के वाहन रैली प्रतापपुरा से आरंभ होकर भिण्ड के लिए प्रस्थान करेगी। गोहद विधानसभा से वाहन रैली गोहदी से प्रारंभ होकर भिण्ड के लिए प्रस्थान करेगी।

2 बजे विशाल वाहन रैली पुरानी गल्ला मण्डी भिण्ड से परेड़ चौराहा, सुभाष तिराहा, भारौली तिराहा, लहार चौराहा, बायपास रोड़ से एमजेएस कॉलेज के सामने स्वतंत्र नगर में अवन्तीबाई की प्रतिमा पर रैली का समापन होगा। रैली में वाहनों पर पीले कलर का झण्डा जिसमें बघेल पाल समाजा जिंदाबाद एवं लोकमाता का चित्र अंकित होगा। रैली निकलने वाले मार्ग में जगह-जगह सर्व समाज द्वारा स्वागत किया जावेगा।