Advertisement

दो शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, सामान सहित जेवरात बरामद।

दो शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, सामान सहित जेवरात बरामद

भिड़। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अति पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा बदमाशों की धरपकड एवं चोरी व नकबजनी की वारदातों की पता लगाने राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये लगातार निर्देशित किया गया है।

इसी इसी के मद्देनजर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मेहगांव आर के एस राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेहगांव रविन्द्र शर्मा द्वारा शुक्वार को पुलिस सूत्रो की मदद एवं मुखबिर सूचना तन्त्र के आधार पर दो संदेहियों को वार्ड नम्बर 12 इस्लामपुरा मेहगांव से दबिश देकर पकड़ा जिनसे पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि दिनांक 13 – 14.मई की रात्रि में इस्लामपुरा से एक घर में घुसकर 8 मोती सोने के एक जोड तोडियां तथा अन्य सोने चांदी के सामान चुरा लिया था। संदेहियों द्वारा चोरी स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 19.05.23 को माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा रिमांड के दौरान चोरी गया सामान आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया। इस के अलावा आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरुध्द पूर्व से थाना मेहगांव में चोरी के अपराध पंजीबध्द हैं।

यह है घटनाक्रमः-

18.मई को फरियादी अशफाक खां पुत्र शहजाद खाँ निवासी वार्ड नम्बर 12 इस्लामपुरा मेहगांव ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कराई कि कोई अज्ञात चोर 13-14.मई की रात्रि में उसके घर में घुसकर कमरे में रखा बक्सा चोरी कर ले गया जिसमें 8 मोती सोने के एक जोड तोडियां चांदी की, साडिया तथा अन्य जेवरात व नगदी कीमत 100000 रुपये रखे थे। उक्त रिपोर्ट पर थाना मेहगांव में अप) क्र0 121/ 23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। सराहनीय भूमिका:-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, का सउनि रामप्रकाश शर्मा, का प्रआर0 184 विश्वनाथ सिंह, का प्रआर 907 संजय पाण्डेय, आर 1312 हेमंत सिंह, आर 304 सत्यवीर की मुख्य