बाइक सवारों को कैंटर ने रौंदा,मौके पर ही तीन की मौत, पुलिस ने घटना कारक वाहन के साथ चालक गिरफ्तार कर लिया है।
हसरत अली।
bhind news मेहगांव थाना अन्तर्गत ग्राम बहुआ बरहद के नजदीक एक बाइक पर सवार एक महिला एवं दो पुरषों सहित तीन लोगों को अनियंत्रित आयसर कैंटर ने कुचल दिया है। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मेहगाँव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया।
एसडीओपी गांव से मिली जानकारी के अनुसार बाईक mp30 MH 2589 पर सवार अजय पुत्र राकेश निवासी धान मिल के पीछे मेहगांव, ममता पत्नी शिव कुमार जाटव निवासी बरहई थाना फूफ एवं श्रीचंद्र पुत्र गेंदालाल जाटव निवासी वसबाह थाना पावई । मेहगांव की ओर आ रहे थे। तभी भिंड से ग्वालियर की तरफ जा रहे आयशर कैटर क्रमांक up26 T 8749 के चालक ने अनियंत्रित एवं लापरवाही पूर्वक ड्राइव करते हुए सामने से आ रहे बाइक पर सवार तीनों लोगो को रौंद दिया। घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर भागता इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी घटना कारक वाहन को पकड़ कर थाने भिजवा दिया है । वहीं वाहन चालक का नाम महेश पाल लोधी निवासी पीलीभीत बताया जा रहा है। घटना लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है।












