Advertisement

हाईवे पर गंभीर दो घायलो को मेहगांव पुलिस ने तत्परता से भिजवाया अस्पताल। थाना प्रभारी मेहगांव स्वयं पहुंचे गाड़ी लेकर*

*हाईवे पर गंभीर दो घायलो को मेहगांव पुलिस ने तत्परता से भिजवाया अस्पताल। थाना प्रभारी मेहगांव स्वयं पहुंचे गाड़ी लेकर

भिंड। दरमियानी रात भिंड ग्वालियर हाईवे पर एक्सीडेंट से घायल होकर दो व्यक्ति बीच हाईवे पर पड़े देखा तभी थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा की गाड़ी वहां से निकली काफी लोग आस पास एकत्रित थे। तभी थाना प्रभारी ने लोगो की मदद से गंभीर घायलों को तत्काल अपनी गाड़ी में बिठाया और इलाज के लिए मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दुर्घटना में घायल संदीप सिंह सिकरवार पुत्र पुरुषोत्तम सिंह सिकरवार उम्र 26 साल निवासी ग्राम गलेथा जिला मुरैना
एवं राम शंकर शर्मा पुत्र बाबू राम शर्मा उम्र 70 साल निवासी ग्राम गोहर थाना पावई जिला भिंड का ड्रॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार उपरांत घायल को जिला अस्पताल भिंड रेफर कर दिया गया ।

गोरतलब है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। गोल्डन आवर में घायलों को ईलाज हेतु भिजवाया जाया करे।

वही थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा ने आम जनता से अपील की जब किसी को अपने आस पास घायल अवस्था में पड़ा देखे या एक्सीडेंट की घटना होते देखे तो तत्काल मेडिकल इमरजेंसी नंबर 108, पुलिस सहायता नंबर 100 पर कॉल करे *गोल्डन आवर (दुर्घटना के पश्चात का वह 01 घण्टा जिसमे घायल को सर्वाधिक प्राथमिक उपचार की आवश्यकता रहती है ) में घायल को भिजवावे अस्पताल और *गुड सिमीरिटन स्कीम के तहत गवर्नमेंट आप को 5000 रूपये की सहायता राशि प्रदान करेगी आप से जबरदस्ती पुलिस पूछताछ नही करेगी ।