Advertisement

भिंड में गूंजा ब्राह्मण एकता का संदेश, विशाल ब्राह्मण सम्मेलन सम्पन्न

नई नियुक्तियों की घोषणा, समाज को संगठित होकर शिक्षा व संस्कार पर बल देने का आह्वान

भिंड। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट, जिला भिंड के तत्वावधान में रविवार को विजयलक्ष्मी गार्डन में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम एवं आचार्य प्रभाकर मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लहार विधायक अम्बरीष शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। अपने संबोधन में विधायक अम्बरीष शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र, धर्म, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई पीढ़ी को संस्कारवान और शिक्षित बनाने के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करना होगा।

सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार के तहत महिला, युवा एवं प्रदेश स्तर पर कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में समन्वय बढ़ाना, युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व से जोड़ना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रतिभा सम्मान और युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सम्मेलन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में डॉ. राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, नरेंद्र चौधरी (एडवोकेट), लोकेंद्र डंडोतिया, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनूप शर्मा, विक्रम उपाध्याय, गिरिजा शंकर भटेले, सौरव बौहरे, डॉ. रूपल शर्मा, ममता शर्मा, मंजरी पाठक, प्रतिभा दुबे, देवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *