Advertisement

नप मौ जैन समाज पचकल्याण महोत्सव में शामिल होने जैन प्रतिनिधि मंडल महमहिमा राज्यपाल,मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिला.

भाजपा अनु जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अतिथियों को अमानत आमंत्रित पत्र सौंपे, किया आग्रह.

भिण्ड। गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 आदिनाथ जैन समाज द्वारा 15 फरवरी से 20 फरवरी तक पचकल्याण महोत्सव किया जा रहा है। उत्सव समारोह में शामिल होने के लिए, भारतीय जनता पार्टी अनुशासित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष वंदना सज्जन सिंह यादव के नेतृत्व में जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश के महा महिमा राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल करने के लिए जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आमंत्रित पत्र सौंप कर आमंत्रित किया उनके साथ डॉ॰ दिनेश जैन जिनेन्द्र जैन राजीव जैन सहित जैन समाज पदाधिकारी शामिल थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव ने जैन समाज के साथ आमंत्रण पत्र अतिथियों को सौंपते हुए बताया की नगर परिषद में जैन समाज का बहुत बड़ा महोत्सव पचकल्याण के रूप में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 20 फरवरी तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *