भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘सार्थक’ द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की पूजन-विधान से हुई, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात मुनि श्री 108 दया ऋषि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर चैताली मंदिर में इच्छुक रस का वितरण किया गया तथा मुनि श्री को नवधा भक्ति सहित आहार समर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने मिलकर आहार वितरण में सक्रिय सहयोग दिया और धर्म लाभ अर्जित किया।
संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती स्नेह नेताजी ने बताया कि 20 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम को अक्षय तृतीया के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मोती रानी जैन, श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती ममता जैन, श्रीमती ज्योति जैन, श्रीमती विमला जैन, श्रीमती राधा जैन, श्रीमती वंदना जैन, श्रीमती मीना जैन सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।














Leave a Reply