रात बच्चे का अपहरण की सूचना से हरकत में आई पुलिस, छोड़ भागे अपहरण करता। 9 घंटे में बच्चा बरामद।
हसरत अली
भिंड। देर रात 13 महीने के बच्चे की अपहरण की खबर से पुलिस सारी रात परेशान रही। पहले तो परिजन समझ कर इधर-उधर ढूंढते रहे। रिश्तेदारों में पूछा। लेकिन जब पता नही चला तब सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बच्चे के अपहरण की आशंका को देखते हुए गम्भीरता दिखाइ और स्वम ही मौके पर पहुंच गए। रात भर सर्चिंग चलाई और पुलिस ने बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला।
यह मामला भिंड क्षेत्र के ग्राम पडरिया का है। जहां 13 माह का बच्चा देवांश के गायब हो जाने के बाद से इलाके में दहशत भेल गईं थी। बच्चें की तलाशी में देवांश के पिता रतिराम प्रजापति के अलावा पूरा परिवार खोजने में लग रहा।
वहां बता दें बुधवार की देर शाम को देवांश घर के बाहर से खेलते समय लापता हुआ था। शुरूआत में परिवार के सदस्य आस पड़ोस में ढूंढते रहे। लेकिन जब कोई खबर नहीं लगी तब पुलिस को सूचना दी।
बच्चा गायब होने की खबर से पुलिस हरकत में आई बिना समय गवाए आधा सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गांव में बच्चे की तलाश शुरू की गई। तालाब,कुओं गांव के घरों में खोजबीन की । पुलिस लगातार सर्चिंग का आखिरकार गुरुवार की अल सुबह पुलिस को सफलता मिली के गांव से ही कुछ दूरी पर खेत में देवांश पुलिस को सकुशल मिला गया और पुलिस देवांश को लेकर परिजनों के पास पहुंची। तभी परिजन देवांश को देखकर भावुक हो गए। आज 13 माह का देवांश अपने माता पिता के पास सकुशल पहुंच गया। इस पूरी कारवाही पर एसपी द्वारा दिखाई गई सक्रियता से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री सहित जिला पुलिस बल की चहुंओर भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।।















