Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में युवकों को लगी गोली, दोनो ग्वालियर रेफर!

संदिग्ध परिस्थितियों में युवकों को लगी गोली, दोनो ग्वालियर रेफर!

भिंड। अटेर थाना अंतर्गत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात ग्राम परा में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 लोगों को गोली लगने से घायल हुए। वही प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपू पुत्र छोटेलाल निवासी वाटर वर्क्स एवं श्यामू पुत्र पातीराम निवासी सुरपुरा को ग्राम परा में आधी रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी। तभी स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिंड लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनो को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इधर परिजन अटेर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। वही भिंड से रेफर किए गए दोनों घायल 2 बजे रात से अभी तक जेएएम हॉस्पिटल ग्वालियर नहीं पहुंचे हैं। परिजनो की शिकायत पर पुलिस पूरी घटनाक्रम पर गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।