*पीडीएस दुकानदारों ने सप्लाई काउंटर बंद कराए।,संबंधित के खिलाफ किया जुर्माना।
हसरत अली
भिंड । अपनी मांगो को लेकर 8 मई से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे पीडीएस दुकानदार,पैक्स कर्मचारी दिन-ब-दिन उग्र होते जा रहे हैं। सरकार के हर मंसूबों को नाकाम करने सीना ताने खड़े हैं। यहां तक कि वे सप्लाई काउंटर को भी अब बंद कराने पर उतारू हो गए हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार जामुना रोड स्थित वेयर हाउस पर सामने आया जहां उन्होंने फूफ एवं चरथर सहकारी संस्था सहायक समिति के प्रबंधक रामनिवास शर्मा का सप्लाई काउंटर बंद कराकर ₹10000 का जुर्माना भी वसूल किया है। जिला यूनियन इकाई भिड़ के ज़िला अध्यक्ष प्रदीप सिंह परमार ने कहा है कि 17 मई से किसी भी खरीदी केंद्र पर गेहूं,सरसों, चना,आदि की खरीदी नही होगी। क्यों की संगठन कर काम बंद हड़ताल चल रही है। आज से सप्लाई कोंटर चालू नहीं होने दूंगा। जिले के इर्द-गिर्द संचालित वेयर हाउस पर हमारे लोग पहुंच रहे है। उन्होंने कहा है कि हम सरकार के किसी भी मंसूबे पर को कामयाब नहीं होने देंगे। सरकार के सोस्यती संबंधित सारे काम प्रभावित हो रही है शासन हमारे आंदोलन में फूट डाल कर हमारे आंदोलन को गलत मोड़ पर ले जाने की कोशिश में है। लेकिन कर्मचारियों का प्रण है। कि हम अपनी मांगे सरकार से मनवा कर ही रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा अगर सरकार नहीं मानी तो 19 मई को हम लोग 55 हजार के लगभग कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देंगे। इस के लिए शासन खुद ज़िम्मेदार होगा।














