Advertisement

*अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग के छापे, जप्ती के साथ कराए प्रकरण दर्ज।*

*अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग के छापे, जप्ती के साथ कराए प्रकरण दर्ज।*

भिंड। जिले में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम छापामारी कर रही है। इसी के चलते गोहद से मालनपुर तक कई ठिकानों पर शराब का अवैध कारोबार होते हुए रंगे हाथों लोगों को दबोचा। करवाया मामला दर्ज।
जिला आबकारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह यादव ने बताया जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस के निर्देशन पर एवं जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में गोहद एवं मालनपुर के ईद गिर्द ग्राम तिलोरी,ककरारीपुरा, सिंघवारी में एवं गोहद के ग्राम छीमका के पास गिलढाबा पर दबिश दी गयी। जिसमे आरोपी राकेश जाटव निवासी ककरारी पुरा, विद्याराम बघेल निवासी तिलोरी, एवं सिकंदर सिसोदिया निवासी सिंघवारी एवं प्रदुम्न सोनी गिलढाबा के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में अब तक कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है।
वही भिंड क्रमांक एक अंतर्गत ग्राम जामना स्थित नरेंद्र कुमार शर्मा की दुकान पर दविश दी गयी।दौराने तलाशी देशी मदिरा प्लेन के 15 पॉव जप्त किये गए है एवं आरोपी के विरुद्ध 34/-1 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया। इस पूरी कार्यवाही मैं आबकारी आरक्षक सिरोमनि सिंह, हरिओम शर्मा, सैनिक शेपेंद्र सिंह नरेश सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।