इंटर कांग्रेस अध्यक्ष ने कमलनाथ से की है लिया आशीर्वाद!
भिड़। मध्य प्रदेश इंटक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह( राजावत) ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से श्यामला हिल्स पर भेंट की इस दौरान उन्होंने विधान सभा क्रमांक 10 हाय और अपने कार्यों के बारे में बताया वहीं उन्होंने कमलनाथ जी से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा चरचा के दौरान शांति कुशवाह ने कमलनाथ को बताया शांति कुशवाह भिंड विधान सभा में मजबूती के साथ कार्य कर रहीं हैं। और लोगों के घर- घर जाकर मिल रही हैं। भिंड विधान सभा 10 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहीं हैं। तदुप्रांत कमलनाथ जी ने अच्छे कार्य को देखते हुए शांति कुशवाह को आशीर्वाद दिया और अधिक मजबूती से क्षेत्र में लगे रहने के लिए कहा, इस मौके पर उनके साथ में ,नंदनी राजावत, इंद्रजीत, राहुल एवं प्रशांत मौर्य सहित कई समर्थक साथ मौज़ूद रहे l
















