32 वर्षीय महिला मरीज इलाज के दौरान हॉस्पिटल वार्ड से गायब।,सीएस ने पुलिस को किया सूचित।
भिंड। जहरीला पदार्थ खाकर गंभीर अवस्था में ज़िला चिकित्सालय पहुंची महिला मरीज भर्ती के बाद वार्ड से लापता हो गई है। वार्ड कर्मचारी ने बताया इलाज शुरू किया ही था 2 इंजेक्शन लगवाने के बाद साथी अटेंडर ने पर्चा छुड़ाया एंबुलेंस में बिठाया और ले गया है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड में तलाश किया लेकिन कहीं कोई मरीज नहीं मिला। सभी पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन डा अनिल गोयल ने तत्काल चौकी को सूचित किया। वही हॉस्पिटल चौकी प्रभारी ओम किशोर मिश्रा ने बताया सपना देवी पत्नी धीरज सिंह निवासी भदावर कॉलोनी जहरीला पदार्थ खाकर 11:15 पर जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर अतेंदरों के साथ दिखाने पहुंची थी। परिजनों के अनुसार उसने जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। डॉक्टर ब्रजेश गुर्जर ने ट्रीटमेंट करते हुए महिला “आई वार्ड” में भर्ती कराने के निर्देश दिए। महिला परिजनों के साथ आईवार्ड (डेड हाउस) के बगल में पहुंची जहां उसने कंपाउंडर धर्मेंद्र पाल से 2 इंजेक्शन भी लगवाए। धर्मेंद्र की माने तो वही बीच में एक कोई अटेंडर उनके साथ था जो उस कंपाउंडर के हाथों से पर्चा छुड़ाकर एंबुलेंस में बिठाकर उस महिला को ले गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को वार्ड में तलाश किया लेकिन नहीं मिली। इस घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए। चौकी पुलिस ने कार्यवाही कर दी है।
*बड़ा सवाल,,,,!?*
जिला अस्पताल में एक महिला मरीज को रेफर न करते हुए डॉक्टर ने वार्ड में भर्ती के लिए लिखा। वार्ड के बाहर एंबुलेंस पहुंची और महिला ने शार्ट ट्रीटमेंट भी लिया इस के बाद में एंबुलेंस बैठकर लापता हो गई। बड़ा सवाल महिला भर्ती है रेफर नही है फिर एंबोलेंस में बैठ कर कहा लापता हो गई,,?! रिकॉर्ड बता रहा है भर्ती है मरीज और वार्ड में है नहीं।?
कथन,,, एक 32 वर्षीय महिला जहरीला पदार्थ खाकर आई थी। डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट के बाद उसे भर्ती किया। वह वार्ड से गायब है। इसकी सूचना चौकी पुलिस को कर दी है।
*– डॉ अनिल गोयल, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय भिंड.*
कथन,,,
गंभीर अवस्था में महिला आई थी। उसको दो इंजेक्शन लगाए। रिपकोर्ड कंपलीट कर रह था।तभी उनके साथ अटेंडर था शायद पति हो उसने हाथों से पर्चा छुड़ाया और रिकॉर्ड ना बनाबते हुए एंबुलेंस पर बिठाकर निकल गया है। मुझे नहीं मालूम कहां लेकर गया है।
* — धर्मेंद्र पाल ,ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी*















