Advertisement

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न,बांटी मिठाई।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न,बांटी मिठाई

Hsarat ali

भिंड। एक लंबे समय के बाद कांग्रेस को कर्नाटक विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल हुई है। इसको लेकर शहर कांग्रेसियों में खुशी देखी जा रही है। शनिवार देर शाम परेड चौराहे पर शहर के तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने आतिशबाजी चलाई, मिठाई बाटी और एक दूसरे को खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने खुशी का इजहार करते हुऐ कहा कर्नाटक की जीत पूरे देश की जनता की जीत हैवर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने देश में जो अराजकता का माहौल पैदा किया है उससे देश की जनता त्रस्त है। जिसके विरोध में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर मोहब्बत बांटने का पैगाम जन जन तक पहुंचाया है। इसी का परिणाम स्वरूप आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है। आने वाले समय में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत हासिल करेगी।
इस अवसर पर उनके साथ खिजर मोहम्मद कुरेशी, राम प्रकाश यादव,संतोष त्रिपाठी ,रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, राहुल कुशबाह प्रदीप जैन, सुमित शर्मा,कुलदीप भारद्वाज, विजय गोयल, कृष्णा कुशवाहा, जानकी परिहार,पूजा कुशवाह, बॉबी शाक्य, ज्योति राठौर, मनोज जैन मामा, शैलेंद्र भदौरिया, गोपाल राजावत, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह, विजय दैपुरिया, पिंटू शर्मा, हाजी अलीमुद्दीन, स्वदेश कुशवाह, रामहेत शाक्य, आदि प्रमुख रूप से कांग्रेसी शामिल रहे।