Advertisement

बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत में 2 की मौत दो घायल, बुलेट हुई चकनाचूर*

*बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत में 2 की मौत दो घायल, बुलेट हुई चकनाचूर

भिड़। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गौरी सरोवर किनारे बिहारी पार्क के सामने दो बुलेटों में हुई आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमे दोनो बुलेतों पर दो दो लोग सवार थे। जिसमे दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में एक की उम्र 17 वर्ष दूसरा 28 वर्ष का बताया जा रहा है। वही घायल 18 वर्ष एवं 22 वर्ष के बताए जा रहे हैं।
पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सवार इधर-उधर उछल कर गिरे जिसमें एक गोरी तालाब के पानी में गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जवानों ने डायल हंड्रेड की मदद से चारों को तत्काल उठाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दो को मृत घोषित किया है। वही दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम ओम राजावत पुत्र बंटी राजावत निवासी सिंधौस यूपी हॉल दुर्गा नगर भिंड एवं कौशल यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी शास्त्री नगर बताए गए हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल अनूप पुत्र इंद्रपाल सिंह एवं अनुराग पुत्र मानसिंह कुशवाह निवासी पुरानी घास मंडी बताए जा रहा है। जिनको चिकित्सालय में डॉक्टर इलाज दे रहे हैं। घटना 9:30 बजे के करीब की बताई जा रही है।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बाइकों बुलेट को उठवा कर सिटी कोतवाली पहुंचाया और मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है इस दर्दनाक हुई घटना से इलाके में मातम छा गया है।