*24 घण्टे में अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। मालनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही।
हसरत अली।
भिंड। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल रैंज मुरैना सुशांत कुमार सक्सेना, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जेरेनजर मालनपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे में एक अंधे कत्ल के गुत्थी को जुलझाने में सफलता हासिल की है।
मंगलवार कंट्रोल रूम स्थित हॉल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया मृतक धर्मेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र महेन्द्र सिंह तोमर उम्र 35 साल नि0 ग्राम तुकेंड़ा हाल बाराहेट पेड़ा की मौत के रहस्यों का खुलासा कर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिये गये थे पालन में पुलिस थाना मालनपुर द्वारा कमलेश कुमार खरपुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सौरभ कुमार अनुविभागीय अधिकारी गोहद के मार्गदर्शन थाना प्रभारी मालनपुर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई व टीम द्वारा 24 घण्टे में अन्धे कत्ल का खुलासा कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
*क्या थी घटना,,!*
मुरारी सिंह पुत्र कुन्दन सिंह तोमर नि0 तुकेंड़ा ने थाना मालनपुर पर सूचना की भिण्ड ग्वालियर मार्ग पर इण्डियन ऑयल पैट्रोल पंप के पहले पुलिया के नीचे खेत में एक लाश पड़ी है जिसको मैने जाकर देखा तो उस खेत में हमारे गांव के धर्मेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र महेन्द्र सिंह तोमर उम्र 35 साल नि0 ग्राम तुकेंड़ा हाल बाराहेट पेड़ा का मृत हालत में पेट के बल पट अवस्था में खेत में पड़ा हुआ है। जब धर्मेन्द्र के सिर व शरीर में जगह जगह चोटें होकर खून लगा हुआ है। वह चड्डी बनियान तोलियां पहने हुए है। धर्मेन्द्र उर्फ बन्टी की मौत पर शंका जाहिर हुई रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जब जाँच में लिया गया। जाँच पर से अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से भौतिक निरीक्षण, साक्षियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मृतक की पत्नी से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर पत्नी द्वारा 6-7.मई की दरम्यानी रात अपने मुँहबोले भतीजे के साथ मृतक की पीट पीट कर हत्या करना तथा पड़ौस में रहने वाले अपने देवर व चचिया ससुर को बुलाकर मृतक के शव को खेत में फेंकना स्वीकार किया गया।
वही मृतक की पत्नी, मुँह बोले भतीजे देवर व चचिया ससुर द्वारा घटना के साक्ष्य मिटाये गये जिससे प्रकरण में धारा 201,34 भादवि इजाफा की जाकर साक्ष्य एकत्रित कर साक्ष्य के आधार पर अन्धे कत्ल का 24 घण्टे में खुलासा कर आरोपी गण नफर 4 जिसमें एक मृतक की पत्नी उसका मुँहबोलाभतीजा व देवर व चचिया ससुर को गिरफ्तार कर आरोपीगणों की निशानदेही से हत्या करने में प्रयुक्त आलाजरर व मौके के अन्य साक्ष्य सामग्री जप्त की है।
इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई थाना प्रभारी मालनपुर, प्रदीप सिंह भदौरिया, बलवन्त सिंह यादव, जनार्दन सिंह तोमर,राघवेन्द्र शुक्ला, कमल , राजेश,मंजीत, गोविन्द, शिववीर सिंह जादौन,पंकज तोमर, मंगल सिंह गुर्जर, गजेन्द्र,रामसहाय गुर्जर,आदित्य,रामवरन सिंह नवीन तोमर, सोनू,बलराम गुर्जर, राधा, सरस्वती, अर्चना।
इस के अलावा निरीक्षक उपेन्द्र छारी थाना प्रभारी गोहद चौराहा, नागेश शर्मा थाना प्रभारी एण्डोरी, सीपी चौहान थाना प्रभारी बरासो तथा सायबर टीम सत्यवीर सिंह,महेश,आनन्द,राहुल यादव का साक्ष्य संकलन एवं गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान रहा।













