Advertisement

सालाना एक दिवसीय जलसे का आयोजन रविवार को…

Bhind प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के माधोगंज हाट में गुलामाने हुजूर हाफिजे बुखारी की जानिव से प्रतिवर्ष किया जाने वाला जलसा जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन 12 अक्टूबर दिन रविवार (इतवार) को रात्रि 9:00 बजे होने जा रहा है।

आयोजक मुहम्मद कासिम चिश्ती न जानकारी देते हुए बताया कि जलसे में हिन्दुस्तान के मशहूर खानकाह (दरगाह) फफूंद शरीफ से आले नबी औलादे अली हजरत अल्लामा व मौलाना पीर सैय्यद नव़ाज अख़्तर चिश्ती उर्फ चिश्ती मियां साहब तशरीफ ला रहे हैं।

यह जलसा हजरत अल्लामा व मौलाना सैय्यदी सरकार सैय्यद मनाजिर चिश्ती उर्फ गजाली मियां सहाब फफूंद शरीफ की जैरे कयादत में मुनक्किद किया जाता है। एवं जलसे में शहर व दीगर शहर से तमाम उलैमा इकराम और मेहमान तशरीफ लाएंगे।

गुलामाने हुज़ूर हाफिजे बुखारी भिण्ड के द्वारा शहर के तमाम मुसलमानों से गुजारिश की जाती है कि जलसे में ज्यादा से ज्यादा तशरीफ लाएं और जलसे को कामयाब बनाएं