लेपा ग्राम मर्डर मामले के आरोपियों को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में धर दबोचा,जिला अस्पताल में भर्ती। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
भिड़ । जिला मुरैना के थाना सिहोनिया अन्तर्गत विगत दिनों हुए 6 लोगों की हत्या के तीस तीस हजार के दो आरोपियों को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया लेपा कांड के तीस तीस हजार के दो ईनामी आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया गया है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियो ने पुलिस पर भागते हुए गोलियां चलाई। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक आरोपित पुलिस की गोली पैर में लगी और वह घायल हो कर गिर गया। वही पुलिस ने बिना वक्त गवाएं धर दबोचा। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जिसे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों से इलाज दे रहे हैं।
यहां बता दें मुखबिर की सूचना मिली कि लेपा ग्राम 5 मई की सुबह छः लोगो को सारे आम गोली मार कर हत्या करने वाला आरोपी उसैद घाट के नजदीक छिपे है। मंगलवार सुबह तकरीबन चार बजे सूचना मिली पुलिस ने सूचना पाते ही क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन आरोपियों को पुलिस के आने की आहट मिल गई थीं। पुलिस ने आरोपितों को समर्पण कराने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने भागते हुए फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी जिसमे एक आरोपित को पैर में गोली लग गई और पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी भूपेंद्र व अजीत है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ताकि अन्य आरोपियो तक पहुंचा जा सके। आरोपितों के पास से पुलिस ने 315 बोर की माउजर राइफल बरामद की है।












