पंडोपारा गांव में सनसनीखेज मामला, महिला को बांधकर पीटा, बाल काटे और चेहरे पर पोती कालिख
कोरिया/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया/सूरजपुर जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडोपारा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी के साथ कथित रूप से बेहद क्रूर व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पति जितेंद्र घसिया पर आरोप है कि उसने पत्नी को जमीन पर बांधकर मारपीट की। इसके बाद महिला के बाल काट दिए गए और उसके चेहरे पर कालिख व इंजन ऑयल लगाया गया। आरोप है कि प्रताड़ना के दौरान महिला के साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने और लोगों के आक्रोश के बाद पटना थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की।
सवालों के घेरे में समाज की चुप्पी
चरित्र पर महज शक के आधार पर किसी महिला के साथ इस तरह की क्रूरता ने समाज को झकझोर दिया है। सवाल यह है कि आखिर कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को कैसे मिल सकता है? पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
















Leave a Reply