भिण्ड। थाना देहात भिण्ड पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सतर्कता दिखाते हुए एक आरोपी को वारदात को अंजाम देने से पहले अवैध देशी पिस्टल और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से एक संभावित घटना को टालने में सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 21 जून की सुबह करीब 3:20 बजे रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को आईटीआई रोड भिण्ड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर गश्ती टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय जिंदा राउंड बरामद किया गया।
मामले में आरोपी ऋषि यादव पुत्र रामबिहारी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी सेवा पूरा अटेर रोड भिण्ड के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध हथियार के स्रोत और खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत सहित उप निरीक्षक अजय यादव, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोही, आरक्षक अजय सगर, अमन यादव, अशोक यादव, समरजीत सिंह, फिरोज खान, पंकज जयंत, दीपक जादौन और सरजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भिण्ड पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
















Leave a Reply