Advertisement

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

भिंड। जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तैंगर पुल के पास की बताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय भिंड लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तू सिंह राजावत पुत्र बाल गोपाल सिंह राजावत, निवासी पुरानी गढ़िया भिंड को गंभीर हालत में दोपहर करीब 2:45 बजे जिला चिकित्सालय भिंड लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक बताते हुए तत्काल बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और वह खतरे से बाहर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में हमला पुरानी रंजिश के चलते किया जाना बताया जा रहा है।
पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है तथा घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *