लोडर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, मासूम घायल
भिंड। थाना रौन क्षेत्र के ग्राम मनहर स्थित उत्सर सरकार मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान एक महिला लोडर वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक चार वर्षीय बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार इंदुरुखी निवासी सरोज ढीमर (40) पत्नी मनोज ढीमर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम मानग़ड़ स्थित उत्सर सरकार मंदिर में कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में सामान उतार ने के एक लोडर वाहन पीछे की ओर बैक हो रहा था। अचानक सरोज वाहन की चपेट में आ गईं और वाहन के नीचे कुचल जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में कार्तिक (4) पुत्र राजकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ज़िला अस्पताल भिंड भेजा गया है। मृतका की जेठानी शांति ने बताया कि उनकी बेटी सोनम द्वारा मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें सरोज शामिल होने पहुंची थीं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रौन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
















Leave a Reply