Advertisement

बसों की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई

सड़क सुरक्षा को लेकर थाना देहात पुलिस का विशेष अभियान

भिण्ड। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना देहात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बसों की सघन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बस चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक वाहन संचालन करने की समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

थाना देहात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, एसआई विजय शिवहरे सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *