Advertisement

देहात थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया बालिका को

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका हरियाणा से सकुशल बरामद

Hasrat ali
भिण्ड। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया तंत्र की मदद से तत्परता दिखाते हुए सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की लगातार तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2026 को फरियादी ने अपनी पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट थाना देहात में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक नागेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से सोनीपत, हरियाणा पहुंचकर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक नागेश शर्मा, उप निरीक्षक रत्ना जैन, आरक्षक आनंद दीक्षित (सायबर सेल), ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दलवीर जाट, अनिल जाट, दीपक जादौन, कुलदीप कसौटिया, महिला आरक्षक किरन कुशवाह एवं राधा पचौरी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *