मप्र में आप लड़ेगी 230 सीटों पर चुनाव
,जिले के नामी चेहरों ने थामा आप का दामन
भिण्ड। देश में तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।आप के राष्ट्रीय पार्टी घोषित होते ही, बड़े कारकर्ता नेताओं का पार्टी से जोड़ने का सिलसिला जारी है। और अब पार्टी ने देश के कई राज्यों में अपना संगठन मजबूत करना प्रारंभ कर दिया है। आगामी दिनों में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पार्टी दमदारी से अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेदी। जिसकी पार्टी ने जोर शोरो से तैयारियां शुरू कर दी है। इसे क्रम में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल का भिण्ड में पहला आगमन मजबूतदावे दारी पेश कर रहा है। गौर तलब है कि शहर में प्रवेश करते ही ही उनका जगह जगह स्वागत किया गया है। और देर शाम शहर के खण्डा रोड़ पर आमसभा में पहुंची कार्यकर्ताओं एवं पधाधिकारी की भीड़ साबित कर दूसरी ओर इशारा कर रही है। वही रानी अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सबसे पहले आप को 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। बड़ी संख्या में बूथों पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जो पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगा। वही सच्चा कर करता होगा। उन्होंने आगे कहा कि आप एक ईमानदार पार्टी है जो आंदोलन से निकली है, पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम दिल्ली मॉडल पर यहां काम करेंगे। साथ ही प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को भी शामिल करेगें। वही जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो बोलती है वही करती है। यदि हम सरकार में आने के बाद भी कहा हुआ नहीं कर पाए तो अगले पांच साल बाद आपके पास वोट मांगने नहीं आयेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर जोशी ने कहा कि पार्टी के द्वारा धरातल का सर्वे करके टिकिट दिए जायेंगे।
*
इन्होंने की आप की सदस्यता ग्रहण।*
इसी दौरान जिले के कुछ चर्चित चेहरों ने मंच से प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिसमें प्रमुख रूप से समाजसेवी जयदीप सिंह राजावत (फौजी सरकार) भिण्ड , किसान नेता राजीव दीक्षित (म.प्र.किसान सभा पूर्व जिला अध्यक्ष) भिण्ड, महेश सिंह करारिया(भूतपूर्व सैनिक) गोहद, युवा नेता विक्रान्त दीक्षित (नौजवान सभा पूर्व जिला अध्यक्ष) भिण्ड , रामवरन शर्मा ( रिटा. शिक्षक) मेहगांव, सहित दो दर्जन लोग शामिल हुए।
इस दौरान रुचि गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ,भानू प्रताप सिंह (प्रदेश प्रवक्ता), मनीक्षा सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग), विक्रम लोधी (प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग), अशोक सिंह जाटव (लोकसभा इंचार्ज) के अलावा उमाशंकर मिश्रा, धीरज गुप्ता, दानवीर दीक्षित,ममता मिश्रा, प्रदीप यादव, योगेंद्र सिंह कुशवाह, मनोहरलाल पटवा, जगदीश सिंह भदौरिया,अतिबल सिंह पटेल, जनक सिंह खन्ना,अब्दुल मजीब, पूरन नागर, जबर सिंह यादव, विजय चौधरी, सत्यनारायण कतरोलिया, प्रशांत थापक, सत्यवीर थापक, अरविन्द उपाध्याय, आशीष गुप्ता, प्रहलाद सिंह, साकेत सक्सेना आदि लोग मंचासीन रहे।














