Advertisement

8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

भिड़। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी मेहगांव आर के एस राठौर के निर्देशन में थाना मेहगांव पुलिस ने विगत 8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पकडे में सफलता हांसिल की है।

गौरतलब है कि वारंटी के खिलाफ़ विद्युत अधिनियम,आबकारी एक्ट,धारा 138 NIA के तहत तीन स्थाई वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए था। स्थाई वारंटी ग्राम रायपुरा थाना बरोही से आरोपी की घर से गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटी का नाम जगरूप पिता रघुनाथ सिंह भदोरिया निवासी रायपुरा थाना बरोही बताया जा रहा है।
इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शर्मा ,उप निरी हरजेंद्र सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक अशोक तिवारी,राम प्रकाश शर्मा प्रधान आर प्रदीप पचौरी,प्रदीप सिंह तोमर,गौरीशंकर , पदम सिंह रावत, पदम सिंह, अवधेश सिंह गुर्जर, की मुख्य भूमिका रही ।