Advertisement

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में कूलर ठीक करते समय हुआ हादसा

भिंड। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विर्धनपुरा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करंट लगने से 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रेवती प्रसाद शर्मा पुत्र प्रेम नारायण शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी विर्धनपुरा अपने घर में खराब पड़े कूलर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल गए।

परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *