श्रीवास सेन समाज ने कराया अपराध पंजीबद्ध
भिंड:- शहर में सोशल मीडिया के जरिए जातिगत वैमनुष्यता फैलाने और भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाति विशेष को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डाली गई थी। इन पोस्टों से समाज में तनाव की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की पोस्ट न केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ती हैं, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं। देश के कई मामलों में देखा गया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से तनाव और हिंसा तक की स्थिति बन जाती है, जिसके चलते पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी तरह की भड़काऊ, जातिगत या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें। साथ ही ऐसे पोस्ट सामने आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।













Leave a Reply