भिंड। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां छोटे भाई ने मामूली विवाद में अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गौहद चौराहा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घर में टॉयलेट के बाद पानी न डालने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान छोटे भाई का अपने पिता से भी कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ता देख बड़ा भाई मनमोहन भदौरिया (उम्र 40 वर्ष) बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन गुस्से में आकर छोटे भाई ने उस पर गोली चला दी।
गोली लगने से मनमोहन भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है, पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।













Leave a Reply