21 वर्षीय आकाश (ओमवीर का पुत्र) गंभीर घायल, जिला चिकित्सालय भिंड के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
भिंड जिले के भराौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सती माता मंदिर परिसर में एक युवक ने जीप चढ़ा दी। घटना से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार,
भराौली निवासी 21 वर्षीय आकाश पुत्र ओमवीर, जो वर्तमान सरपंच उदयवीर सिंह का भतीजा बताया जा रहा है, ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि युवक सुमन सरकर के साथ रहता है और मंदिर का भक्त भी है।
घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय भिंड के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही भराौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।













Leave a Reply