बजरंग दल राष्ट्रवादी संगठन है। कांग्रेस ने प्रतिबंध की बात कह कर हिंदू समाज के साथ कुठाराघात किया : ओ पी एस भदौरिया
कर्नाटक विधानसभा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगबाने वाली कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक*
भिण्ड। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आए कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के मांग ने राजनैतिक गलिहारे में भूचाल ला दिया है। मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ पी एस भदौरिया ने बजरंग दल का बचाव करते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हुआ है। राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा, जाको प्रभु दारुण दुख देही,ताकी मति पहले हर लेही। कांग्रेस की मति मारी गई है।
उन्होंने कहा, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कहते हैं, वह बजरंग दल जो प्रखर राष्ट्रवादी संगठन है। वह बजरंग दल जो आतंकवाद का विरोध करता है, लव जिहाद का विरोध करता है। सामाजिक सेवा सहित देश भक्ति के भाव, अपना धर्म और संस्कृति के प्रति स्वाभिमान और जागरण का भाव पैदा करता है उसकी तुलना पीएफआई से, आतंकवादी संगठन से की गई है। कांग्रेस के पुराने बयानों का जिक्र कर उन्होंने कहा कि, ये वहीं कांग्रेस है, जो भगवान राम के मंदिर निर्माण का विरोध करती थी। ये वहीं कांग्रेस है, जिन्होंने रामसेतु को काल्पनिक कहा था। यहीं कांग्रेस जो मौका मिलते ही हिंदुत्व का विरोध करती है। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने वालों का विरोध करती थी आज उसका चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा यह वह कांग्रेस है जो अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म होने का प्रमाण मांगती है।
राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा कि राज्य में सक्रिय रहे सिमी नेटवर्क को बढ़ावा देने वाले कौन लोग हैं कौन भूलेगा कि प्रदेश में सिमी के नेटवर्क को खाद पानी कौन देता था? सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करने वाले,आतंकवादियों को महिमामंडित करने वाले अब बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा,कमलनाथ बड़े हनुमानजी के भक्त बनते हैं। प्रतिबंध बजरंग दल पर लगाने की बात कांग्रेस कर रही है। कमलनाथ भी इसका जवाब दें।”कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पूर्णतया झूठा है और जूतों की कांग्रेश है उन्होंने कहा कि 2018 के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी घोषणापत्र कांग्रेस ने बनाया था वह भी जनता के सामने बेनकाब साबित हुआ और झूठ बोलकर उन्हें सरकार बनाई थी उन्होंने कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने से पहले कांग्रेसी अपने गिरेबान में झांक कर देखें तब किसी राष्ट्रभक्त संगठन पर उंगली उठाने की कोशिश करें जनता एकजुट होकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने जा रही है इसलिए बौखला कर कांग्रेस के नेता राष्ट्र विरोधी बयान देकर समाज को तोड़कर तुष्टीकरण की नीति को चला रहे हैं।














