Advertisement

एयर कंप्रेसर फटने से अधेड़ गंभीर, ग्वालियर रेफर.

भिंड। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला ग्राउंड के सामने हाथी गड्डा के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक एयर कंप्रेसर फटने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजहोली निवासी जगदीश वर्मा (50) पुत्र मिठ्ठूलाल वर्मा एयर कंप्रेसर के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिंड पहुंचाया।

जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *